चतरा: सिविल सर्जन सभागार गृह में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में जिला आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षक चयन हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष विभाग के पत्रांक संख्या 155, दिनांक 30.04.2025 के आधार पर निकाले गए विज्ञापन के तहत आयोजित हुआ।
शिविर में योग प्रशिक्षक उम्मीदवारों की शारीरिक जांच के साथ-साथ उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उम्मीदवारों ने आर्ट ऑफ लिविंग, चतरा और सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, चतरा के दीपक कुमार के समक्ष सूर्य नमस्कार, विभिन्न योग आसन और प्राणायाम का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जबकि अन्य को बाहर किया जा सकता है या वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला आयुष पदाधिकारी रामप्रकाश वर्मा, लिपिक विक्रांत नायक, डीपीएम संगीता लकी बल एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल पदाधिकारी और अन्य सदस्यों ने प्रमाण पत्रों की जांच और देखरेख की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
