Home » News Update » चतरा कैलाश राम ने नए जिला खेल पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार, तुषार राय का कोडरमा में तबादला।

चतरा कैलाश राम ने नए जिला खेल पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार, तुषार राय का कोडरमा में तबादला।

चतरा: जिले में कैलाश राम ने नए जिला खेल पदाधिकारी के रूप में बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले कैलाश राम कोडरमा जिले में खेल पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। झारखंड सरकार के हालिया तबादला आदेश के तहत, उन्हें चतरा जिले का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि चतरा के खेल पदाधिकारी तुषार राय को कोडरमा जिले में स्थानांतरित किया गया है

 

पदभार ग्रहण करने के बाद कैलाश राम ने कहा कि उनका लक्ष्य चतरा में खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की खोज और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देंगे। इसके साथ ही, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

 

जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों ने कैलाश राम का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में जिले के खेल परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई है। स्थानीय खेल संगठनों ने भी उनके साथ सहयोग करने का वादा किया है। कैलाश राम ने सभी हितधारकों से एकजुट होकर चतरा के युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने की अपील की।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal