Home » News Update » बोकारो थर्मल हनुमान मंदिर में 26वें स्थापना दिवस पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन।

बोकारो थर्मल हनुमान मंदिर में 26वें स्थापना दिवस पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन।

बेरमो : बोकारो थर्मल स्टेशन हनुमान मंदिर में आज 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर पुजारी के द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम में बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी के प्रभारी राजेश प्रजापति, स्थानीय भाजपा नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव और स्थानीय मुखिया बिकास सिंह उर्फ बबलू ने भाग लिया और भजन कीर्तन में आए सभी टीमों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनके भक्ति भावना को बढ़ाया।

हनुमान मंदिर कमिटी की ओर से दोनों थाना प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कथारा, जारंगडीह, बेरमो, गोमिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों ने कई भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कमिटी के लखन पाल, संजय प्रसाद, भैरो महतो, बिकास तिवारी, दिलीप राम, मोती साव, रामप्रवेश राम और धर्मेंद्र पासवान समेत कई लोग शामिल थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal