Home » News Update » गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा निवासी 25 वर्षीय युवक की हत्या मामले को लेकर के राजद

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा निवासी 25 वर्षीय युवक की हत्या मामले को लेकर के राजद

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा निवासी 25 वर्षीय युवक की हत्या मामले को लेकर के राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम के नेतृत्व में कुछ लोग गुरुवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर डीसी ओर एसपी के नाम आवेदन दिया। इस बाबत सभी के द्वारा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से 25 वर्षीय मोहम्मद साहिल अंसारी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

बताया गया की घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस हत्या करने वाले आरोपी को नहीं पकड़ पाई है जो चिंता का विषय है। इस बाबत मृतक युवक के पिता मकबूल अंसारी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 22 जुलाई को साहिल अंसारी रात करीब 8 बजे कुछ देर में आने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। बताया गया कि सुबह कुछ लोगों ने चर्चा किया तब पता चला कि चतरो पूर्णाबथान में चेतन तुरी के घर में साहिल अंसारी को उसी के गंजी से गला में बांधकर खिड़की में लटका दिया गया है। वही उसके घर में कुछ सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बताया गया कि एक साजिश के तहत ज्योति कुमारी, अशोक तुरी, चेतन तुरी और इनकी पत्नी ने साहिल अंसारी को मारपीट कर हत्या कर खिड़की में लटका दिया। इस मौके पर आरजेडी जिला अध्यक्ष इरफान आलम, आरजेडी जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गिरेंद्र यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजूर आलम,

सादिक अंसारी, नूर मौहम्मद अंसारी, मंजूरअंसारी,

समसुद्दीन अंसारी, रुकुउद्दीन अंसारी, मोहम्मद जाकिर हुसैन, आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal