Giridih: गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव अजय कुमार गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की जर्जर स्थिति और अव्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं देखकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए कई सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है, दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर पर अस्पतालों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आने वाले तीन महीनों के भीतर गिरिडीह सदर अस्पताल की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आवश्यक उपकरणों, स्टाफ और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द सदर अस्पताल में MRI जांच की सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
