Home » News Update » टंडवा क्षेत्र के विभिन्न गांव में भव्य जलयात्रा उपरांत जलाभिषेक व अखण्ड हरि किर्तन का आयोजन

टंडवा क्षेत्र के विभिन्न गांव में भव्य जलयात्रा उपरांत जलाभिषेक व अखण्ड हरि किर्तन का आयोजन

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में श्रावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में भव्य जलयात्रा उपरांत जलाभिषेक व अखण्ड हरि किर्तन का आयोजन किया गया। वही ग्राम सेरनदाग में वर्षों की भांति इस वर्ष भी 251 जल यात्रियों के साथ भव्य जलयात्रा उपरांत जलाभिषेक एवं 24 घंटे का अखण्ड हरि किर्तन का आयोजन किया गया।

जल यात्रा कार्यक्रम शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ जो सका बडकी नदी में जाकर बालू से बने शिवलिंग के पूजा उपरांत जल संकल्प कर बोल बंम,बोल बंम,हर -हर महादेव,बाबा नगरिया दुर है जाना जरुर है समेत अन्य देवी देवताओं की गगन भेदी नारों के साथ पुनः शिव मंदिर प्रांगण में वापस आकर शिवलिंग में जलाभिषेक किया गया तत्पश्चात 24 घंटे का अखण्ड हरि किर्तन आरंभ किया गया। तथा राष्ट्रीय सनातन स्वयंसेवक महासंघ के बैनर तले बालूमाथ अंचलाधिकारी सह स्थानीय निवासी साहू बालेश्वर राम के उपस्थित उनके सपरिवार के सहयोग से श्रद्धालु के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जल यात्रा कार्यक्रम में पुरोहित दिलीप कुमार पाठक,बालूमाथ अंचलाधिकारी साहू बालेश्वर राम, अतिथी के रुप में भाजपा पूर्व टंडवा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी,टंडवा मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय,पंस राजेश चौधरी,पुजारी सीताराम साहु,उत्तम प्रसाद साहु, बालदेव प्रसाद साहु,फुलचंद साहु,झमन प्रसाद साहु, जगन्नाथ साहु, गणेश प्रसाद साहु,मुंशी साहू, बालेश्वर प्रसाद साहू,वार्ड सदस्य अशोक प्रसाद साहु,वार्ड सदस्या बसंती देवी, होरिल साहु,पारस गुप्ता,गणेश कुमार,गणेश कुमार साहू,सुरेश साहू,कृष्णा साहू, त्रिवेणी साव,झनकू साहु,मनोज कुमार साहू, प्रयाग साहु, धनेश्वर साहु, त्रिवेणी आंनद,परमेश्वर साहु समेत सैकड़ों माताएं बहनें, बच्चे एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal