पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गिरिडीह में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही कांग्रेसियों ने उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, प्रोफेसर कमलनयन सिंह, उपेंद्र सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष इतवारी वर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, साबिर खान, बलराम यादव, पंकज सागर, सोहेल कुरेशी, गुलाम मुस्तफा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
