Home » News Update » रक्षाबंधन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा एक पेड़ बहन के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का का कार्यक्रम किया गया

रक्षाबंधन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा एक पेड़ बहन के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का का कार्यक्रम किया गया

मौके पर गिरिडीह उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

गिरिडीह के पंचायत महेशलुंडी उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी के प्रांगण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर छुट्टियों में घर आए गिरिडीह जिला के जवानों ने एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ उपायुक्त रामनिवास यादव, मुखिया शिवनाथ साव ने विद्यालय मैदान में एक पेड़ बहन के नाम से वृक्षारोपण किया। वंही इस अवसर पर विद्यालय एवं निःशुल्क शिक्षा केंद्र महेशलुंडी के बच्चियों ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी।वहीं उपायुक्त ने सभी जवानों को माला पहनाकर उक्त कार्य के लिए उनके हौसले को बुलंद किया और सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए प्रयाग मंडल, महादेव दास, जितेन्द्र तूरी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों का इस कार्य के लिए सराहना की तथा और लोगों से भी पर्यावरण के मददेनजर रक्षा बंधन पर एक पेड़ बहन के नाम सभी से लगाने के लिए अपील भी किया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों का पर्यावरण संरक्षण को ले कर अनूठी पहल है। मुखिया ने कहा कि हमारे देश के जवान देश की सरहद के रक्षा के साथ साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं, जिससे समाज के लोगो को इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

इस मौके पर पुलिस उपाधिक्षक नीरज कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम का सराहना की। वंही इस मौके पर जवानों ने इस अवसर पर गिरिडीह ब्लड बैंक में सात यूनिट रक्त भी दान किया।कार्यक्रमके दौरान सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, आइटीबीपी, एवं सीआरपीएफ, के जवान सुरेंद्र सागर मंडल, संजय कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह ,कालीचरण दास, मिंटू देव, शब्बा अहमद, दीपक कुमार वेदा, तनी कुमार, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, सुधीर सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, रितेश द्विवेदी, अर्जुन कुमार, सूरज कुमार, असलम अंसारी, शशिभूषण कुमार, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, बबलू कुमार, सुरेश राम, एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि रमेश कुमार, जगदीश दास, राहुल कुमार, बासुदेव दास संजय ठाकुर, राजेश रजक, अनिल ठाकुर उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal