नौडीहा बाजार प्रखंड से C. O सह BDO क़ो तबादला, नए BDO, C. O अब तक नहीं लिए प्रभार
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यलयो का कामकाज पिछले करीब दस दिनों से प्रभावित है, वर्तमान सीओ सह बीडीओ रामनारायण खलखो क़ो 31 जुलाई 2025 क़ो तबादला लोहरदगा के सदर अंचल में हो गया है और नौडीहा बाजार अंचल में धनबाद जिला के तोपचांची अंचल से संजय कुमार सिंह क़ो हुआ है, लेकिन अब तक नए सीओ सह बीडीओ क़ो प्रभार नहीं लिए जाने से आमजनों की कई तरह के जनसमस्यों का निराकरण नहीं हो पा रहा है क्योंकि वर्तमान सीओ सह बीडीओ भी कार्यलय में नहीं आ रहे है ऐसे में अभी कई दिनों से नौडीहा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यलय बिना सीओ बीडीओ के ही चल रहा है, आम जनता कोई काम के लिए प्रखंड या अंचल कार्यलय जा रहे है तो कर्मचारी लोग यह कह कर टाल दे रहे है की साहेब नहीं है, जिसे कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे है, 9 एंव 10 अगस्त क़ो छुट्टी होने के कारण शायद सोमवार 11 अगस्त क़ो नौडीहा बाजार प्रखंड क़ो नए बीडीओ सीओ का प्रभार हो जाए
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
