हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों की भारी भीड़ शुक्रवार रात को बड़ा चौक से झूमते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम की और रवाना हुई। इस मौके पर गेंरूआ वस्त्र में हजारों शिवभक्त बड़ा चौक पहुंचे, जहां पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, विश्व हिन्दू परिषद, मानव सेवा परिवार, श्री रामबालक संघ द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया। यहां बता दे कि हर साल बराकर धाम से जल उठाकर बाबा दुखिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु इसी रास्ते से गुजरते हैं तथा गिरिडीह शहर के चयनित मुख्य स्थल बड़ा चौक में जुटते हैं। इसी को लेकर के वहां धार्मिक संगठनों द्वाराश्र द्धालुओं के लिए नाश्ते के साथ खीर, चाय, शर्बत के फलों के भी इंतजाम किए थे। इस दौरान शाम सात बजे से ही बड़ा चौक में कांवरियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

जहां विभिन्न पंडालों में बज रहे भक्ति गीत व भजन में कांवरियों की भीड़ काफी देर तक झूमती रही। इस बीच बड़ा चौक से कांवरियों को बस व अन्य वाहनों से बराकर धाम पहुंचाया गया। जहां कांवरियों ने देर रात बराकर धाम में स्न्नान के बाद पैदल बाबा दुखिया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।
जहां बराकर नदी में स्न्नान के बाद शिवभक्त कांवरियों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा दुखिया पहुंचे तथा वहां स्थापित महादेव शिवलिंग के साथ मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के मूर्ति पर जलाभिषेक कर विधि संवत तरीके से पूजा-अर्चना की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
