झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में कराया गया। इसका आयोजन प्रतिभा विकास क्लब और युवा कबड्डी अकादमी क्लब के द्वारा कराया गया। 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा के द्वारा मेडल और कप देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और इसमें मुख्य रूप से निर्णायक की भूमिका में विवेक रंजन और संजय रहे। वहीं अतिथि आर्यन राज, विजय , संजय सोरेन और मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस कबड्डी टूर्नामेंट को सफल बनाने में अजय, विकी, संदीप, राहुल मोदी, पवन यादव आदि की मुख्य भूमिका रही।
इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। जिसमें युवा कबड्डी अकादमी क्लब रनर रही और विनर प्रतिभा विकास क्लब रही।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
