Home » News Update » राष्ट्रीय जनता दल की गिरिडीह जिला कमिटी का हुआ विस्तार जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की घोषणा

राष्ट्रीय जनता दल की गिरिडीह जिला कमिटी का हुआ विस्तार जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की घोषणा

Giridih : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड राज्य कमिटी के निर्देश पर रविवार को गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों के प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ साथ जिला कमिटी का भी विस्तार की तथा घोषणा की गई।

इस संगठन विस्तार के दौरान जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने सभी जाति समाज और सभी समुदाय के लोगों को जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी निष्पक्ष और निष्ठा पूर्वक सौंपने का काम किया है। जिसकी पार्टी के लोग जिसकी पार्टी के लोग तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने खास कर युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष इरफान आलम एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव इनामुल हक एवं अन्य गणमान्य साथियों के मार्गदर्शन एवं प्रयास से राजद के सांगठनिक ताकतों को मजबूती प्रदान करने एवं गिरिडीह जिला को सामाजिक न्याय की विचारधारा से आच्छादित करते हुए पूरे दमखम के साथ गिरिडीह जिला राजदमय की बुलंदियों से झंकृत होगा। बताया गया कि गिरिडीह जिला पूर्व से ही राजद का सांगठनिक ताकतों और सामाजिक न्याय की भूमि रही है। जिससे जांबाज राजद के जिला अध्यक्ष इरफान आलम के नेतृत्व में गिरिडीह के सभी विधान सभा क्षेत्रों में राजद का परचम लहरेगा और सामाजिक न्याय के महानायक शख्शियत गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमों आदरणीय लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम युवाओं के धड़कन तेजस्वी यादव के विचारधारा को अपनाते हुए राजद नेताओं का अथक प्रयास नई ऊंचाइयों तक अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका साबित होगा।

इस दौरान जिले के 30 साथियों को जिला स्तर के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है। इस मौके पर बताया गया कि इन तमाम राजद पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय झंडा मैदान गिरिडीह में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal