Home » News Update » सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर III कबड्डी प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर III कबड्डी प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल मेंसीबीएसई क्लस्टर III कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। 11 अगस्त से 16 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार से आयी 50 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। वंही लीग मैच के आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें अंडर 14 लड़को के वर्ग समूह में आर के इंटरनॅशनल विजेता बनी। वहीँ ग्रीज़्ज़ली विद्यालय उप विजेता और जेनिथ स्कूल फर्स्ट रनर उप और डी वाई पाटिल स्कूल द्वितीय उप विजेता रही। वंही अंडर 17 वर्ग समूह में माउंट लिटेरा बिहटा विजेता रही, वहीँ ग्रीज़्ज़ली विद्यालय उप विजेता रही। वहीँ दून पब्लिक स्कूल द्वितीय उप विजेता और सिटी पब्लिक स्कूल तृतीय उप विजेता रही। अंडर 19 लड़कों में फाउंडेशन अकादमी ने चैंपियन का ख़िताब हासिल किया। वही संत मार्केल स्कूल उप विजेता और ज्ञान निकेतान द्वितीय उप विजेता और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल तृतीय उप विजेता रहीं। बात करे लड़कियों की तो अंडर 14 में आर के इंटरनेशनल स्कूल विजेता, डी ए वी गांधीनगर उपविजेता और डी वाई पाटिल द्वितीय उप विजेता तथा ग्रीज़्ज़ली विद्यालय तृतीय उप विजेता रही। अंडर 17 के लिए डी ए वी गांधीनगर विजेता, ओपन माइंड स्कूल उप विजेता तथा ग्रीज़्ज़ली विद्यालय द्वितीय विजेता रही। वहीँ अंडर 19 के लिए गुरुनानक स्कूल विजेता, डी वाई पाटिल उप विजेता तथा रेडिएंट इनटरनॅशनल स्कूल द्वितीय उप विजेता और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल तृतीय उप विजेता बनी। इस मौके पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को विशेष अतिथि पियूष मुशद्दी, प्राची मुशद्दी प्रेजिडेंट रोटरी क्लब रवि जी डीएसओ नवादा बिहार, आब्जर्वर गोविन्द झा, टेक्निकल पर्सन अजित प्रसाद महतो, प्रबंन्ध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा, निर्देशक रमनप्रीत कौर सलूजा, प्राचार्य प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, सीनियर एडमिन्सिट्रेटर रूपा मुद्रा ने मैडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में वही कुछ खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर और बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट के ख़िताब से भी नवाज़ा गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाओं की सभी टीमों ने सराहना की। इस दौरान प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा हमे ख़ुशी के सी बी एस ई के माध्यम से हम गांव और सुदूर क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है और राज्य स्तर पर पहचान मिल रही है। इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों में अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क की भावना भी विकसित करना है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal