Home » News Update » रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया।

रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया। 

तेनुघाट: 15 अगस्त को दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया।

बताते चलें कि तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में खेले गए 15 अगस्त को लेकर प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश मैच में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। जिसे देखकर दर्शक काफी आनंद अनुभव किए। उक्त बातें पुरस्कार वितरण के समय बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कही। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आज का मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराकर कप पर कब्जा जमाया। आज के मैच में हर क्षेत्र में प्रशासन एकादश पत्रकार एकादश पर हावी रहा। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने कहा कि विद्यालय में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला जाता है, जिसे देखकर हमारे विद्यालय के बच्चे काफी आनंद महसूस करते हैं। कहा कि प्रतियोगिता आयोजन में ओएनजीसी का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है। ओएनजीसी के अनूप मिंज ने कहा कि मैच मेंं दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया। कहा कि मैच में हार जीत तो होती ही है। गोमिया सीओ आफताब आलम ने कहा कि दोस्ताना मैच को देखकर यह लगा कि सही में हम सभी एक दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से पेश आते नजर आए।

मालूम हो कि बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 15 अगस्त को खेले गए पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश को प्रशासन एकादश से हराया।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रफुल्ल महतो, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बिपिन कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रवि कुमार और सर्वश्रेष्ठ फील्डर शिवम कटरियार, जबकि मैच का सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को घोषित किया गया।

मैच में अंपायर और स्कोरर की भूमिका में विद्यालय के बच्चों को भी पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। कमेंटेटर की भूमिका आफताब आलम और सुभाष कटरियार ने निभाई।

दोस्ताना मैच में गोमिया बीडीओ महादेव महतो, गोमिया इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो, शशि शेखर, कृष्ण कुमार कुशवाहा, नीतीश कुमार, बिपिन कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र, मिथलेश कुमार, बॉबी राज, पप्पू चौहान, सूरज सिंह, प्रशांत कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार , अनील शर्मा, राजकिशोर सिंह, दिलीप कुमार, प्यारेलाल, नवीन कुमार सिन्हा आदि ने खेल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मैच को सफल बनाने में ओएनजीसी के अनूप मिंज, शिवम चौधरी और विद्यालय शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal