शव बरामद कर जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका।
हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के बिहिया गांव के इमलियाटाड़ बाजार में स्थित एक झोपड़ी में बुधवार सुबह 55 वर्षीय एक अधेड़ का शव खून से लतपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित लोगो से जायजा ली वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के सदर अस्पताल चतरा भेज दिया । पुलिस हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बेला निवासी मृतक अंतू यादव (55) पिता हुलास यादव किसान थे वह मंगलवार को लगभग 10 बजे मसूर बुआई हेतु ट्रैक्टर से हल जुतवाने अपने खेत पर गए हुए थे। लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटे परिजनों ने काफी खोजबीन कि लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों को बुधवार की सुबह घर से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर बिहिया गांव के इमलियाटाड़ बाजार स्थित एक झोपड़ी में उसका शव पड़ा मिला । जिसके आंख व हाथ में चोट के निशान और खून निकल रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।ग्रामीणों का आशंका है कि अधेड़ की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शव को झोपड़ी में रख दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीनी रंजिश के कारण उनकी हत्या हुई है आगे बताया कि गोतिया से जमीनी संबंधित मामला चतरा न्यायलय में लंबित है। लगातार गोतिया के द्वारा जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।खबर लिखे जाने तक थाना में लिखित आवेदन नहीं दी गई थी ।
क्या कहती है पुलिस?
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
