कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी पंचायतों में शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ ने बताया कि 21 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। शिविरों में प्रखण्ड के सभी सीएससी, पत्रकार बंधु और पंचायतों के जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
यह पहल क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
