Home » News Update » धूमधाम से हुआ मंगलमूर्ति का आह्वान, भक्तों ने किया प्रतिमा स्थापित, अगले तीन दिनो तक भक्तिमय रहेगा गिरिडीह

धूमधाम से हुआ मंगलमूर्ति का आह्वान, भक्तों ने किया प्रतिमा स्थापित, अगले तीन दिनो तक भक्तिमय रहेगा गिरिडीह

गिरिडीह — बुधवार को गणेश चतुर्थी के आगमन के साथ ही मंगलमूर्ति और विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आह्वान गिरिडीह मे धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान जिले भर मे भक्तो ने विधि विद्यान के साथ भगवान गणेश का आह्वान करते दिखे। शहर मे ही दर्जन भर स्थानों मे भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश का प्रतिमा स्थापित किया गया और आह्वान हुआ। भक्तो ने अटूट आस्था के पूजा अर्चना किया। शहर के कोर्ट रोड मे शिव मंदिर मे भव्य पंडाल का निर्माण कर करीब 11 फिट की प्रतिमा स्थापित किया गया, जबकि हट्टी बाजार, बड़की दुर्गा मंडप कई स्थानों पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना हुई। अगले तीन होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर भक्त पूरे तनमय के साथ जुटे हुए है। इधर भक्तों ने पुजारी के वैदिक मन्त्रचार के बीच पूजा अर्चना किया। वही पूजा अर्चना के बाद आरती की, तो प्रसाद का वितरण हुआ। जबकि देर शाम भक्तगण परिवार के साथ मंगलमूर्ति का दर्शन के लिए निकले। युवाओ से लेकर महिलाओं और युवतिया गणपति बप्पा के दर्शन के लिए निकले थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal