Home » News Update » हंटरगंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्विफ्ट कार से 9 केजी अवैध डोडा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

हंटरगंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्विफ्ट कार से 9 केजी अवैध डोडा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नशे सौदागरों में मचा हड़कंप

हंटरगंज(चतरा): – जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार के साथ 9 केजी अवैध डोडा जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थों की इस तस्करी में जहां एक आरोपी तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है । पुलिस की इस कार्रवाई से नशे सौदागरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार रात्रि चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी की एक सफेद रंग का स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ अवैध समान हंटरगंज की ओर जा रहा है सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम की गठन की गई। छापेमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतापुर मोड़ के आगे औरू गेरुआ सड़क से एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से एक बोरा लगभग 9 केजी डोडा बरामद गई है।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी नंदकिशोर साव का पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कार से एक बोरे में 9 किलो, डोडा मिला है वही एक स्मार्ट फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01एफपी 0240 है। उपेंद्र से पुछताक्ष के बाद पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और नेटवर्क के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कार्रवाई में ये अधिकारी और कर्मी शामिल रहे

हंटरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप , सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार प्रसाद, बिरेंद्र तिवारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal