मो शाहबान
चतरा:राजपुर थाना क्षेत्र के कान्हाचट्टी प्रखंड, कोल्हैया पंचायत के नौडीहा गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ महादेव यादव पिता: परमेश्वर यादव 21 अगस्त 2025 को मुंबई से ट्रेन द्वारा अपने घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों को आशंका है कि मानसिक असंतुलन के कारण वह रास्ता भटक गए हो सकते हैं।
प्रदीप यादव, जो मुंबई में मजदूरी के लिए गए थे, की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है। उनका रंग सांवला, कद 5 फीट 5 इंच, और शरीर पतला है। परिजनों के अनुसार, मुंबई से झारखंड की यात्रा में सामान्यतः 3 दिन लगते हैं, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं है।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई प्रदीप यादव के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करता है, तो 8507911296 इस नंबरों पर संपर्क करे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
