Home » News Update » डीएवी कथारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

डीएवी कथारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बेरमो / डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान ने वृक्षारोपण कर आयोजन की शुरुआत की। प्राचार्य ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान देने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा एवं उसके अस्तित्व को बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है और पेड़ों की कमी के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं।

विद्यार्थियों ने अति उत्साहित होकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की मदद से लगभग 100 से अधिक फलदार पौधे लगाए। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं और पेड़-पौधों की सुरक्षा करें।

विद्यालय के नन्हे-मुन्नों ने प्राचार्य के संभाषण से प्रेरित होकर यह प्रण लिया कि वह प्रत्येक वर्ष अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और अपनी धरती को प्रदूषित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

बेरमो से राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal