Home » News Update » गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से झंडा मैदान से प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमर्यादित बयान पर विरोध प्रदर्शन निकाला गया।

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से झंडा मैदान से प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमर्यादित बयान पर विरोध प्रदर्शन निकाला गया। 

Giridih : इस मौके पर भाजपा के नेता कार्यकर्ता झंडा मैदान से विरोध प्रदर्शन करते हुए बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय ऑफिस पहुंचे। जहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा तथाकथित वोट अधिकार यात्रा के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी के लिए जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी कटु शब्दों में निंदा करता हूं। ये गाली की भाषा इस देश की नहीं हो सकती। इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस के राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। माँ का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गई है।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा देवी, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी बेसिकियर, संगीता सेठ, पिंकी वर्मा, संजू देवी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, सुनील पासवान, पूर्व इंजीनियर विनय सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्र सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, महेंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, मनीष वर्मा, कामेश्वर पासवान समेत सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal