जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के गांगुडीह ( चिरुडीह ) में झारखंड राज्य के निर्माता एवं वीर योद्धा स्वo दिशोम गुरु शिबू सोरेन के भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से माननीय श्री रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए l उक्त स्थल में स्वo दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मूर्ति स्थापित की जाएगी, इसके लिए आज निव रखी गई, जिसमें स्वास्थ्य यमंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, साथ ही गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, आंदोलनकारी एवं हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए l

झारखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे शिबू सोरेन
शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता था. गुरुजी के नाम से भी उनकी पहचान थी. वो झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे ,इसके साथ ही केंद्र की सियासत में भी उनकी अच्छी पकड़ रही. शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैनर तले आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए कड़ा संघर्ष किया था।
बिहार से अलग राज्य ‘झारखंड’ बनाने के आंदोलन में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. वे तीन बार साल 2005, 2008 और 2009 में झारखंड के सीएम बने lकेंद्र के कैबिनेट मंत्रालय में भी कोयला मंत्री के रूप में पदभार संभाले थे तथा 8 बार सांसद बने lतथा 3 बार राज्य सभा के सदस्य भी रहें l अलग झारखंड राज्य के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को
भारत रत्न
देने की मांग झारखंड सरकार ने की है. इस संबंध में सर्वसम्मति से 28 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान माननीय श्री रबीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा को सौभाग्य प्राप्त हुआ और यह प्रस्ताव विधानसभा सभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया l
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
