Home » News Update » खेतको से सफर-ए उमराह के लिए रवाना हुए चार जायरीन:लोगों ने देश में अमन चैन और अपने हक में दुआ मांगने की अपील की

खेतको से सफर-ए उमराह के लिए रवाना हुए चार जायरीन:लोगों ने देश में अमन चैन और अपने हक में दुआ मांगने की अपील की

बेरमो : हर एक मुसलमान वा मोमिन का ख्वाब होता है कि वह अपनी जिंदगी में हज और उमराह करें। रविवार को मक्का मदीना शरीफ हज उमरा के लिए बोकारो जिला बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत से चार लोगो ने मक्का मदीना शरीफ हज उमरा के लिए रवाना हुए। उमरा के लिए जाने वाले लोग आमतौर पर इस्लाम धर्म के अनुयायी होते हैं जो मक्का और मदीना की यात्रा करना चाहते हैं। उमरा एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें काबा की यात्रा करना और तवाफ करना शामिल है।खेतको पंचायत से उमरा मे जाने वाले, मो. जिलानी अंसारी, मो. दिलजान अंसारी, फात्मा खातून, हसीना खातून, रवाना हुए। मोके पर खेतको पंचायत के मुखिया अनवरी खातून , कांग्रेस पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, खेतको अंजुमन कमेटी के सदर तनवीरूउल कमर व सेक्रेटरी शमशेर आलम, वार्ड सदस्य मो. नईम अंसारी के साथ, एवं गाँव वालो ने फूल माला पहनाकर विदाई दी गई। इस अवसर पर भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal