Home » Uncategorized » चिरीदीरी में ग्राम सभा आयोजित, जिप उपाध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

चिरीदीरी में ग्राम सभा आयोजित, जिप उपाध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

मो शाहबान कान्हाचट्टी (चतरा):जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत के कलिया नावाडीह बगिचा में चिरीदीरी आजीविका महिला संकुल स्वालम्बी सहकारी समिति की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

 

उन्होंने महिला सदस्यों को स्वालम्बी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। तिवारी ने महिलाओं की आजीविका योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उनके अनुभवों को साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता से समाज और परिवार दोनों मजबूत होते हैं।

कार्यक्रमें  पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों और समिति के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal