Home » Uncategorized » हंटरगंज में पुतला बनाकर करना पड़ा बेटे का अंतिम संस्कार

हंटरगंज में पुतला बनाकर करना पड़ा बेटे का अंतिम संस्कार

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण पुलिस ने लावारिस मानकर किया था अंतिम संस्कार

 

मो शाहबान

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के कटैया गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता को अपने ही बेटे का अंतिम संस्कार पुतला बनाकर करना पड़ा।इस अंतिम यात्रा में पूरा गांव एकत्रित हुआ। परिजनों के चीख चीत्कार से पूरा गांव का माहौल गमगीन रहा। बताया जाता है कटैया निवासी मृतक रवि गुप्ता 30 वर्षीय अपने ससुराल घर से पटना ट्रेन से जा रहा था इसी दौरान चलती ट्रेन के गेट के पास से वह बिहार के मसौढ़ी में गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर मसौढी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद 72 घंटे शव रखा लेकिन मृतक युवक की कोई भी पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण पुलिस ने लावारिस समझकर शव को दाह संस्कार कर दिया।

 

*जानिए क्या है पूरा मामला*

 

चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड के कटैया निवासी नारायण साव के 30 वर्षीय पुत्र मृतक युवक अपने घर से ससुराल पटना जा रहा था। इसी दौरान चलती ट्रेन से बिहार के मसौढी में युवक गिर गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया लेकिन मृतक युवक के पास पहचान पत्र नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो पाया। पुलिस ने 72 घंटे के बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन तीन दिनों से युवक की काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पा रहा था। युवक की मोबाइल ऑफ आ रहा था। परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही थी। मृतक के भाई संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार देर रात ससुराल वालों ने जानकारी दी कि आपके भाई का ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद मसौढ़ी थाना पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया है। जब ससुराल वालों ने मृतक युवक का वॉट्सएप पर फोटो भेजा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को पुतला बनाकर स्थानीय घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक युवक घर के एक कमाऊ सदस्य था। युवक के दो छोटे छोटे बच्चें हैं जिसके सिर पिता का साया उठ चुका है, वही पत्नी बार बार अचेत होकर गिर रही है। परिजनों के चीख चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal