Home » Uncategorized » *AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने मुफ्ती अदनान अय्यूबी को बनाया जिला अध्यक्ष, रांची में हुई बैठक

*AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने मुफ्ती अदनान अय्यूबी को बनाया जिला अध्यक्ष, रांची में हुई बैठक

मो शाहबान चतरा:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने चतरा जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष के रूप में मुफ्ती अदनान अय्यूबी को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा रांची के प्रेस क्लब में आयोजित AIMIM की एक दिवसीय बैठक के दौरान की गई। यह मनोनयन पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने किया।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुफ्ती अदनान अय्यूबी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, पार्टी ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। चतरा जिले की आम जनता की समस्याओं, खासकर शिक्षा की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर मैं प्रमुखता से आवाज उठाऊंगा। मेरा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक लोगों को AIMIM से जोड़ा जाए और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

 

मुफ्ती अदनान अय्यूबी की नियुक्ति पर AIMIM की झारखंड प्रदेश कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में लोकसभा प्रभारी मुमताज अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष तौकीर आलम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाफिज शाहनवाज, पूर्व युवा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल, प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष तबरेज खान, पूर्व संयोजक कैफ सिद्दीकी समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।

 

AIMIM के इस कदम को चतरा जिले में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal