Home » News Update » सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा-2025 का भव्य शुभारंभ।

सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा-2025 का भव्य शुभारंभ।

मो शाहबान

चतरा: सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी ने हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को हिंदी पखवाड़ा-2025 का भव्य शुभारंभ किया। यह पंद्रह दिवसीय आयोजन 14 से 29 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य हिंदी को राजभाषा के रूप में बढ़ावा देना और बलकर्मियों में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पणी लेखन, हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता और कार्यशालाएं शामिल हैं। इन गतिविधियों का लक्ष्य बलकर्मियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

कार्यक्रम में 35वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी रमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, हिंदी भारत की एकता का प्रतीक है और हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हिंदी पखवाड़ा हमें अपनी समृद्ध भाषा और साहित्य को संजोने और बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। मैं सभी से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आग्रह करता हूं।

 

इस अवसर पर उप कमांडेंट पी.एल. शर्मा, दीपक कुमार सिंह और अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बलकर्मियों ने हिंदी कविताओं का गायन, कहानियां, श्लोक और हिंदी के महत्व पर विचार साझा किए। इस आयोजन ने हिंदी भाषा के प्रति उत्साह और सम्मान को और सुदृढ़ किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal