कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
टंडवा (चतरा) आम्रपाली परियोजना से विस्थापित ग्राम पोकला उर्फ कसियाडीह के ग्रामीणों कि बैठक रविवार को पंचायत भवन कसियाडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सरिता कुमारी तथा संचालन दिलीप कुमार अम्बष्ट ने किया। बैठक में विस्थापन,मुआवजा पुनर्वास,रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान सबों ने एक स्वर में निर्णय लिया की महाप्रबंधक से मिलकर के इन सब मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। बैठक में सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में छह सदस्य कमेटी का गठन किया गया जो निम्न प्रकार है रामवतार राम,दिलीप कुमार अम्बष्ट,रफूल अंसारी,रंजीत कुमार महतो, राजेश कुमार और विजय ठाकुर तथा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं उपमुखिया को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
