मो शाहबान
चतरा: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रविवार को चतरा परिसदन पहुंचीं। उनके आगमन पर जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। उपायुक्त कीर्तिश्री और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सादर अभिनंदन किया। यह दौरा राज्य के प्रशासनिक समीक्षा और विकास कार्यों की प्रगति जानने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
परिसदन परिसर में मुख्य सचिव के स्वागत अवसर पर जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय प्रशासनिक टीम की उपस्थिति रही। मुख्य सचिव अलका तिवारी, जो 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और हाल ही में झारखंड की मुख्य सचिव बनीं, ने इस अवसर पर जिला स्तर की योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
