ग्रामीण बिजली ऑफिस का चक्कर काट हैं परेशान
चतरा : जिले के गिद्धौर प्रखंड के सलीम पुर किरकिरा में महीनों से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से सलीमपुर किरकिरा अंधेरे में तब्दील है। लाभुकों ने कई बार ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगा चुके हैं परंतु अब तक उनका बिजली की समस्या हल नहीं हो पाई है। यहां तक ग्रामीणों ने नजदीकी बिजली मिस्त्री को बुला कर दिखा चुके हैं। मिस्रियों ने जांच कर ट्रांसफार्मर खराब होने की बात कह कर चलते बने। बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल चार्ज करना बड़ा दूभर हो गया है। लोग किसी दूसरे के यहां रुपए देकर जनरेटर से मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हैं ।वहीं अपने परिजनों के संपर्क से कटते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग बिजली जलाने के लिए सभी लोग बिजली कनेक्शन लिए हैं। जबकि प्रत्येक माह बिजली बिल का भुगतान करते आ रहे हैं। फिर भी हम ग्रामीणों द्वारा दिया गया आवेदन पर बिजली विभाग द्वारा अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाई गई है।वैसे में बिजली विभाग के कार्य शैली पर कई तरह का सवाल खड़े होते हैं। एक तरफ केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार ग्रामीणों इलाकों में रात के अंधेरे को दूर करने तथा बच्चों के पठन पाठन के लिए हर संभव प्रयासरत है। ताकि कोई गांव बिजली के अभाव में बुरा असर ना पड़े। ग्रामीणों ने तंग आकर उपायुक्त चतरा एवं बिजली विभाग के एसडीओ से ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाया है। ताकि अंधेरे में कायम गांव उजाले से जगमगा उठे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
