Home » News Update » डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहन से वसूला गया 35 हजार का जुर्माना

डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहन से वसूला गया 35 हजार का जुर्माना

हंटरगंज(चतरा ): सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की हालिया बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी यादव ने जिला हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना स्थित गेट के समीप चतरा – डोभी मुख्य पथ पर घंटों सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ऑटो, बाइक, सवारी सहित दो दर्जन वाहनों से कुल 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।डीटीओ ने हेलमेट, वाहन के कागजात, सीट बेल्ट,ड्राइविंग लाइसेंस, मालवाहक वाहनों के चालान और ओवरलोडिंग के मामलों में सख्ती बरती। वाहन दस्तावेजों और चालकों के लाइसेंस की जांच करते हुए लगातार परामर्श भी प्रदान किया गया। बाइक सवारों के हेलमेट की जांच के दौरान, इसके उपयोग की अनिवार्यता को लेकर चालकों को समझाने का प्रयास भी किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal