Home » News Update » चतरा में राजारियो मल्टी ब्रांड शोरूम एंड वेडिंग कलेक्शन मॉल का भव्य उद्घाटन

चतरा में राजारियो मल्टी ब्रांड शोरूम एंड वेडिंग कलेक्शन मॉल का भव्य उद्घाटन

चतरा(मो शाहबान):शहर में गुरुवार को राजारियो मल्टी ब्रांड शोरूम एंड वेडिंग कलेक्शन मॉल का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर विधिवत रूप से इस मॉल का शुभारंभ किया। यह मॉल डीसी ऑफिस के समीप, जीरो 69 पिज्जा रेस्टोरेंट के बगल में स्थित है।

 

राजारिओ के संचालक मो इमरान ने बताया कि राजारियो मल्टी ब्रांड शोरूम चतरा के निवासियों के लिए एक अनूठा शॉपिंग अनुभव लेकर आया है। इस मॉल में एक ही छत के नीचे मेन्स वेयर, विमेन्स वेयर, किड्स वेयर, फुटवेयर और कॉस्मेटिक्स जैसे सभी आवश्यक सामानों की व्यापक रेंज उपलब्ध होगी। यह शोरूम खासकर वेडिंग कलेक्शन के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

 

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा, यह मॉल चतरा के लिए एक नई पहचान बनाएगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक शॉपिंग सुविधा प्रदान करेगा।

उद्घाटन में शामिल पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, मो इमरान, मो फैजान, साजिद, रुस्तम, सद्दाम एवं अन्य उपस्थित थे

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal