Home » News Update » डीएवी कथारा के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

डीएवी कथारा के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

बेरमो /डीएवी कथारा के प्रांगण में 26 सितंबर को ‘डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता’ 2024 में स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने डीएवी प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त 5100 रुपये की छात्रवृत्ति चेक के रूप में प्रदान की।

विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति को पाने का गौरव प्राप्त किया, जिनमें वॉलीबॉल में समीर हसन, अबुज़र फैज़ी, आमिर हमज़ा, मुकेश कुमार यादव, हरप्रीत सिंह, राजवीर यादव, विराट कुमार यादव, प्रिंस यादव, बादल कुमार, अधर्व कुमार दास और क्रिकेट में ईशा कुमारी एवं पूजा कुमारी शामिल हैं।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शारीरिक शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि डीएवी संस्था ने देश को खेलक के कई अनमोल हीरे प्रदान किए हैं, जिनमें कपिल देव, दिनेश कार्तिक, साक्षी मलिक, चेतन शर्मा, नीरज चोपड़ा आदि शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थी स्वर्ण पदक जीतें और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय को एक नई पहचान दिलाएं।

प्राचार्य ने कहा कि अब नए समय में खेलों को प्रोत्साहन देते हुए इस पंक्ति की सार्थकता सिद्ध हुई है- ”पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे लाजवाब।” सरकार भी खेलो इंडिया के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार खेलों में आगे बढ़कर इस क्षेत्र को रोजगार के रूप में अपना सकते हैं। इन क्षेत्रों में स्वर्णिम भविष्य छिपा है।

कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार ने भी प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार को इस आशातीत सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, ए. के. गोस्वामी, डॉ राधे श्याम मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दुबे और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों को छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal