Home » Uncategorized » Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, डेढ़ दर्जन से अधिक जिलाध्यक्ष बदले; यहां देखें लिस्ट

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, डेढ़ दर्जन से अधिक जिलाध्यक्ष बदले; यहां देखें लिस्ट

केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। धनबाद के वर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इसकी सूची जारी कर दी है। लोहरदगा में सुखेर भगत रांची महानगर में कुमार राजा समेत कई जिलाध्यक्षों को फिर मौका मिला है।

  1. दो विधायकों ममता देवी एवं भूषण बाड़ा को भी मिली जिलों की जिम्मेदारी।
  2. राजेश ठाकुर, सुबोधकांत, सुखदेव आदि की बात केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकारी।
  3. संतोष सिंह, कुमार राजा, सुखैर भगत आदि नेताओं को पार्टी ने रिपीट किया।

रांची। झारखंड में कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी ने दो विधायकों समेत पूर्व विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आनेवाले दिनों में संगठन और भी सुदृढ़ होगा।

पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने जिलों के मोर्चे पर तैनात किया है और इसी कड़ी में जेपी पटेल को हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बड़ी बात यह है कि इस कमेटी में पूर्व अध्यक्षों राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पसंद का भी ख्याल रखा गया है।

जामताड़ा सहित कई जिलों में मंत्रियों की पसंद का ख्याल रखा गया है लेकिन गढ़वा और पलामू में मंत्रियों की बात नहीं चल सकी। शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा होने की भी उम्मीद की जा रही है। छठ के बाद नई कमेटी काम करने लगेगी।

  1. बोकारो – जवाहर लाल मेहता
  2.  चतरा – चंद्रदेव गोपे
  3.  देवघर – मुकुन्द दास
  4.  धनबाद – संतोष कुमार सिंह
  5.  दुमका – स्टीफन मरांडी
  6.  पूर्वी सिंहभूम – परविंदर सिंह
  7.  गढ़वा – ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी
  8.  गिरिडीह – सतीश केडिया
  9.  गोड्डा – मोहम्मद यहया सिद्दीकी
  10.  गुमला – राजनील तिगा
  11.  हजारीबाग – जे. पी. पटेल
  12.  जामताड़ा – स्मृति दीपिका बेसरा
  13.  खूंटी – रवि मिश्रा
  14.  कोडरमा – प्रकाश राजक
  15.  लातेहार – कामेश्वर यादव
  16. लोहरदगा – सुखैर भगत
  17.  पाकुड़ – श्रीकुमार सरकार
  18.  पलामू – स्मृति बिमला कुमारी
  19.  रामगढ़ – स्मृति ममता देवी
  20.  रांची महानगर – कुमार राजा
  21.  रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा
  22.  साहिबगंज – बरकतउल्लाह खान
  23.  सराइकेला-खरसावां – राज बागची
  24.  सिमडेगा – भूशन बड़ा
  25.  पश्चिमी सिंहभूम – रंजन बोयपाय

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal