Home » Uncategorized » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बोकारो थर्मल थाना के पदाधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बोकारो थर्मल थाना के पदाधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बोकारो थर्मल थाना के पदाधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बेरमो /केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बोकारो थर्मल थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो थर्मल थाना के थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव और विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। संगीत शिक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने पुलिस पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बोकारो थर्मल थाना के थाना प्रभारी यादव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, सरकार की नीतियाँ इन सब विषयों पर संबोधित किया। साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने का तरीक़ा बताया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विद्यार्थियों को बताए हुए ज्ञान पर अमल करने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों को अपने आस-पास आम जनों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक कुमार, एसआई कृष्णा उराँव तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal