Home » News Update » अर्पिता महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान के लोगों के घरों में भी उजाला फैलाना –श्वेता कुमारी.

अर्पिता महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान के लोगों के घरों में भी उजाला फैलाना –श्वेता कुमारी.

महिला समिति के द्वारा दीप विक्रेता को आर्थिक सहयोग 

 

बेरमो: अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह एवं निदेशक मंडल की समस्त टीम के निर्देशन में बोकारो एवं करगली महिला समिति द्वारा रविवार को स्थानीय दीया विक्रेता मीना देवी को उनके स्वयं के इस्तेमाल के लिए मोबाइल और साड़ी का उपहार देकर सम्मानित किया। मीना देवी के पति बहुत पहले गुजर गए हैं एवं उनके दो पुत्रशारीरिक विकलांगता से ग्रसित हैं. सभी सदस्यों ने उनसे दीया ख़रीदा. इस के अलावा उन्हें भविष्य में सहयोग का भी आश्वासन समिति द्वारा दिया गया है. श्रीमती श्वेता कुमारी ने कहा कि दीवाली के अवसर पर दीयों का वितरण किए जाने को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उन लोगों के घरों में विकास की रौशनी पहुंचानी है जहां आज तक वह नहीं पहुंच पाई है। अंतिम पायदान पर खड़े उन लोगों के घरों में विकास की रौशनी पहुंचानी है। उन्होने लोगों को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि अर्पिता महिला मंडल समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने चाइनीज लाइटों का पूर्णत: बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे मिट्टी के दीयों काे बनाने वाले कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षित करने में भी सहयोग मिलेगा। समिति के सरिता गैवाल, प्रियंका चौबे ने बताया कि गरीब परिवार के बीच इसलिए बांटा जाता है की खुशी उनके और बच्चों के चेहरे पर बरकरार रहे। इस अवसर पर हेमा ,रेणु ,रेमी ,बिहंसा, कुमारी कांता, लीला, सरिता सिंह, रिंकू सुजाता, सौम्या ,मधु आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal