Home » Uncategorized » पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसाइटी पतरातू द्वारा कटुवा कोचा छठ घाट के साफ सफाई का निरीक्षण

पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसाइटी पतरातू द्वारा कटुवा कोचा छठ घाट के साफ सफाई का निरीक्षण

पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसाइटी पतरातू द्वारा अपने कटुवा कोचा छठ घाट पर आगामी छठ महापर्व को लेकर एक तैयारी बैठक एवं घाट के साफ सफाई हेतू निरीक्षण किया गया|तथा विभिन्न कार्यों को लेकर सदस्यों के बीच विभागो का वितरण किया गया |

वहीं बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन से दुर्गा पूजा के पश्चात घाट पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर साफ सफाई करवाने कि बात कही गई थी उसे पूरा किया जाए| ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा पीवीयूएनएल पीटीपीएस सहित पूरे पतरातू क्षेत्र कि दुर्गा पूजा एवं अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन साल भर इसी स्थल पर करवाया जाता है|

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियो के सेवार्थ चेंजिंग रूम, प्रतिमा की स्थापना ,पर्याप्त विधुत व्यवस्था तथा प्रसाद, दुध चाय के वितरण की व्यवस्था भी सोसाइटी द्वारा की जा रही है।

बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोसाइटी संयोजक सुजीत कुमार पटेल डॉ मनोज कुमार गुप्ता मो वारिस खान शक्ति सिंह मनीष अग्रवाल महावीर अग्रवाल राकेश कुमार तारीक रजा दीपक कुमार शामिल थे।

पतरातु से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal