चतरा:- आरबी हॉस्पिटल में बुधवार को रेड क्रॉस सोसायटी चतरा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद ने किया। मौके पर हॉस्पिटल के निदेशक जीएस राजू, विनय कुमार केसरी व डॉ टी थॉमस, डॉ अवशेष त्रिपाठी, डॉ इरफान, डॉ अदनान सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक व सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
शिविर को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि शरीर के अंदर नियमित अंतराल पर नष्ट होने वाले ब्लड को अगर दान करने से किसी की जान बच सकती है तो हमें वैसे लोगों की जान जरूर बचानी चाहिए। लोग आज भी ब्लड देने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि ब्लड देने से कमजोरी होगी, परन्तु ऐसी कोई बात नहीं है। ब्लड देने से हमें नुकसान होने के बजाय बीपी, शुगर के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। ऐसे में उन्होंने सबों को खुलकर और निर्भीक होकर रक्तदान करने की अपील किया। निदेशक विनय कुमार केसरी ने कहा कि चतरा में बढ़ते थैलेसीमिया मरीजों की संख्या को देखते हुए यह शिविर लगाई गई है। ताकि मरीजों को रक्त मुहैया कराई जा सके। शिविर में एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में उपेंद्र यादव, रंजीत जायसवाल, डॉ अदनान, मोबसिर आलम, अवध, सतेंद्र आदि का नाम शामिल है। मौके पर रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, लैब तकनीशियन सुमन कुमारी, जीएनएम सुप्रिया कुमारी, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
