Home » News Update » गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न, कुल 47 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए भरा पर्चा

गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न, कुल 47 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए भरा पर्चा

गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम दिन शनिवार को कुल 45 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वंही इस दौरान कोर्ट कैंपस में काफी गहरा गहमी का माहौल देखने को मिला।

गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जारी नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को कोर्ट कैंपस में काफी गहरा गहमी का माहौल रहा। वंही इस दौरान नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।संघ के निवर्तमान महासचिव चुन्नूकांत ने महासचिव पद के लिए नामांकन पर्चा दखिल किया। इससे पहले उन्होंने कोर्ट कैम्पस स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की जिसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ नामांकन लिए संघ भवन पहुंचे, जहां पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वंही दिन भर चले नामांकन के दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमारी और अमित सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ पीठासीन पदाधिकारी के पास पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए अधिवक्ता अमित सिन्हा के अलावे कई अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस बाबत पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन संघ के सभी 16 पदों के लिए कुल 47प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी प्रत्याशियों द्वारा भरे फॉर्म की स्कूटनी की जाएगी इसके बाद दूसरे दिन नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी और 4 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। इस मौके पर सभी चुनाव पदाधिकारी मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal