Home » News Update » अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई – तीन वाहन जब्त

अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई – तीन वाहन जब्त

गिरिडीह, जिले के खोरीमहुआ अनुमण्डल प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीती रात धनवार प्रखण्ड अंतर्गत विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने किया। दिनांक 09 दिसम्बर 2025 की रात में अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन गश्ती के साथ वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान तीन वाहनों को रोका गया और जाँच में पाया गया कि वे बोल्डर/पत्थर से लदे, बिना वाहन चालान एवं ओवरलोडिंग की स्थिति में संचालित हो रहे थे।

जब्त किए गए वाहनों की संख्या निम्नानुसार है— (1) वाहन संख्या – JH11P-5820 (2) वाहन संख्या – JH11AT-6983 (3) वाहन संख्या – JH11P-6860 है।

इन तीनों वाहनों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जब्त कर लिया गया है। वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा हेतु घोड़थम्बा ओ.पी. में रखा गया है। साथ ही खनन एवं परिवहन अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचती है तथा ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे अवैध कार्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाएगा और बिना चालान अथवा ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में और भी व्यापक अभियान संचालित किए जाएंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal