Home » Uncategorized » पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फोनपे, गुगल पे पर रेंडम मो० नं० डाल कर UPI से लिंक एकांउट पाने पर उक्त मो०नं० पर कॉल करके अपने झासे में लेकर ठगी करते है एवं Lotus Ne नाम के ऑनलाईन गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी के पैसा को खाते में Withdraw करवा लेते है। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-41/2025 दिनांक- 17.12.2025 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता निम्न प्रकार है:-

1. रोहित कुमार शर्मा उम्र करीब 19वर्ष पिता-किशोरी ठाकुर ग्राम-प्रतापपुर थाना-जमुआ जिला-गिरिडीह

2. रंजीत कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता-हरिहर यादव ग्राम-प्रतापपुर थाना-जमुआ जिला-गिरिडीह

 

बरामद सामानो का विवरण

मोबाइल 02, सिम- 08,

01 मोटर साइकिल बरामद किया गया। वंही इस छापामारी दल में

आबिद खाँ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह, पु०नि० रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी, पु०नि० चन्द्रनाथ उरॉव, पु०नि० दिनेश कुमार, स०अ०नि० गजेंद्र कुमार, ह० तेजनरायण प्रसाद, आ0 48 धनश्याम पिगुआ, आ0 798 हकिमुद्वीन अंसारी, शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal