बड़कागांव विधानसभा माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी जी के आवासीय कार्यालय में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा की शुरुआत मंगलाचरण और भागवत आरती के साथ हुई। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में यजमान बड़कागांव के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी एवं डॉ.रेखा चौधरी, रितिक चौधरी ने विधि विधान से राधे कृष्ण सह अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की । कथा व्यास श्री सत्य प्रकाश तिवारी (शंख बाबा) जी ने कथा सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार भगवान ने पृथ्वी के कल्याण हेतु 24 अवतार धारण किए। उन्होंने भीष्म स्तुति का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मृत्यु के समय भगवान का स्मरण ही जीव की वास्तविक मुक्ति है। विशेष रूप से बालक ध्रुव के प्रसंग ने भक्तों को भावुक कर दिया। महाराज जी ने बताया कि यदि अटूट श्रद्धा और विश्वास हो, तो 5 वर्ष का बालक भी अपनी भक्ति के बल पर भगवान को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा, “विपत्ति में घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि विपत्ति ही ईश्वर को याद करने का सबसे उत्तम समय होता है।” द्वितीय दिन की कथा में गोकर्ण जी की कथा, ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना, परीक्षित जी को श्राप, शुकदेव जी का आगमन प्रसंगों में क्षेत्रवासियों ने डुबकी लगाई । श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आचार्य पंडित सत्येंद्र दुबे, पंडित अमृत मिश्रा, पंडित पंकज तिवारी, पंडित राजा तिवारी,पंडित राधेश्याम दुबे तथा अन्य ब्राह्मण सहयोगियों द्वारा कथा का सफल संचालन किया गया । कथा के प्रथम दिन में अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की माता जी श्रीमती देवकी देवी, धर्मपत्नी नेहा महतो,भाई मुकेश महतो,बहन गीता एवं माया उपस्थित थे ।

पतरातु से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
