Home » Uncategorized » तेनुघाट — सोमवार 29 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन सह बैठक तेनुघाट अतिथि भवन में बोकारो

तेनुघाट — सोमवार 29 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन सह बैठक तेनुघाट अतिथि भवन में बोकारो

तेनुघाट — सोमवार 29 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन सह बैठक तेनुघाट अतिथि भवन में बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। सभी अतिथियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया गया। शशांक राज भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में झामुमो की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है कोयला, बालू एवं अवैध कारोबार में लगी हुई है। चुनाव में मैया सम्मान योजना की बढ़ावा दे कर चुनाव के बाद हजारों मैया योजना के लाभुकों माताएं बहनों का नाम काट दिया गया, वृद्धा, विधवा योजना का पेंशन रोक दिया, छात्रों का छात्रवृति योजना रोक दिया, आज झारखंड की स्थिति चिंतनीय है। लक्ष्मण नायक संयोजक गोमिया विधान सभा ने कहा आज पूरे देश में अटल स्मृति सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज हमारे बीच भले श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी नहीं है, परन्तु पूरे देश के लोगों दिलों में बस्ते है। अटल बिहारी बाजपेयी जी के प्रधान मंत्री कार्यकाल में उनके द्वारा जन कल्याण lकारी योजना आज लोगों के बीच लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा पुनः गोमिया विधान सभा में भाजपा का कमल खिलेगा।

जयदेव राय भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा संगठन पार्टी की रीढ़ होता है, सभी कार्यकर्ता जोर शोर से संगठन के प्रति लगने कार्यों में लग जाएं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण कारी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दे। सभा का संचालन जिला मंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने किया। मौके पर कई वक्ताओं ने संबोधन में अटल बिहारी बाजपेयी जी की जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला और लोगों को अवगत कराया।

इस मौके पर डॉक्टर सुरेंद्र राज सह संयोजक, देवनारायण प्रजापति, प्रल्हाद महतो, मुरलीधर नायक, विनोद कुमार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद पासवान जिला मंत्री, यदुनंदन जायसवाल, आसित बनर्जी, बाणेश्वर महतो, विनय कुमार सिंह, अटल कुमार हलदर, शिवशंकर दुबे, गेंदोरी राम, सुरेंद्र महतो, आनंद महतो, लालबहादुर शर्मा, मोहन कुमार, उषा चौहान, शीला रानी, ऋतु साह, आशा देवी, काजल देवी, प्रमोद दास, सत्यपाल महतो, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal