Home » News Update » विधायक ने कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आवासीय कार्यालय पतरातु में सम्मानित किया

विधायक ने कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आवासीय कार्यालय पतरातु में सम्मानित किया

माननीय विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी जी ने आज अपने आवासीय कार्यालय पतरातू पर कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

हाल ही में टाना भगत इण्डोर स्टेडियम रांची में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैंपियनशिप में 2025 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सुरेश कुमार पाठक, आर्यन कुमार गंझू ,विशेष कुमार ,शिवम जायसवाल

 

सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आर्यन कुमार गंझू

 

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रतीक कुमार पाठक ,रिया कुमारी ,प्रिंसेस जानवी,अजीत मुंडा ,नमन कुमार

 

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।

 

विधायक ने पदक विजेताओं को फूल माला और डायरी पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के करते हुए विधायक ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे क्षेत्र के बच्चों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से करने में मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है खेलने केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि यह अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

 

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों के कोच और उनके परिजन भी उपस्थित रहे हैं विधायक ने आश्वासन दिया है कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव मदद और खेल सुविधाओं में सुधार का प्रयास करेंगे। अंत में कोच योगेंद्र गंझू , नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं राजू किस्कू ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

 

मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति कटिया मुखिया किशोर महतो पंच मंदिर मुखिया राहुल आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक गुड्डू सोनी नंदकिशोर महतो कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सुजीत कुमार राहुल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

पतरातू से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal