Home » News Update » ग्राम रक्सी में सामाज विरोधी लोगो ने एक गरीब परिवार को घर मे किया हुका पानी बंद रास्ता को कांटा से घेर आने जाने को किया बंद।

ग्राम रक्सी में सामाज विरोधी लोगो ने एक गरीब परिवार को घर मे किया हुका पानी बंद रास्ता को कांटा से घेर आने जाने को किया बंद।

टंडवा (चतरा )थाना क्षेत्र के धनगड़ा पंचायत के रक्सी गांव मे एक गरीब परिवार पिछले 24 घंटे से घर मे कैद कर हुका पानी बंद कर दी है। गांव के ही एक समाज विरोधी घनु साव नामक व्यक्ति ने पूर्वजो का रास्ता बंद कर दिया है जिससे मसोमात नेमिया का पूरा परिवार को घर से निकलना मुश्किल हो गया है तथा 24घंटे से से चूल्हा नहीं जलाया है भूखे पेट रात बिताया है । उस समाज विरोधी ने गांव के प्रबुद्ध व स्थानीय मुखिया की बात भी नहीं माना और फसल लगाकर वर्षो से आवाजाही रास्ता मे कांटा घेरा कर दिया है ताकि वह गरीब परिवार बाहर भी निकल नहीं सके। ग्रामीणों की माने तो तीस चालीस वर्ष पूर्व ही पूर्वजो ने आपसी सहमति से रास्ता बनाई थी जिस पर दर्जनों परिवार का एकमात्र आवागमन का रास्ता था, कई लोग उस गल्ली से निकलकर अन्यत्र घर बना ली है लेकिन मसोमात नेमिया का उसी गली मे घर अभी भी अवस्थीत है। बताया गया की उस रास्ते को घनु साव निजी जमीन बताकर रास्ता बंद कर दी है। जबकि नियमानुसार जिस भूमि पर वर्षो से आवागमन हो रही है उसको बंद करना कानून के खिलाफ है। यह मामला जैसे सोशल मीडिया में चला स्थानीय प्रशासन ने तुरंत अपने संज्ञान में लेते हुए शाम 6:00 स्थल पर पहुंचकर रास्ते में कांटे से घिरे हुए अतिक्रमण को मुक्त कर के आवागमन को चालू किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal