तेनुघाट — पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के विभिन्न टोलो सहित चिपुदाग से सैकड़ों महिला, पुरुष बुजुर्ग एवं बच्चों के टुसू भषान जतरा शोभा यात्रा पदयात्रा निकला गया। लगभग आठ किलो मीटर इस टुसू भाषण शोभा यात्रा में पैदल चल कर झारखंडी संरक्षण समिति के बैनर तले निकला गया। समिति के सभी सदस्य एवं सदस्या तेनुघाट बिरसा चौक पहुंचे , बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, लालबहादुर शर्मा, गंगा तुरी, भूपेंद्र महतो, राजू महतो सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्यात टुसू को बिरसा जी के समीप रख कर सभी महिला पुरुषों ने खोरठा एवं नागपुरी गीतों पर जम कर नृत्य एवं झूमर डांस किया। उसके बाद टुसू लेकर तेनुघाट दामोदर दामोदर नदी के पुल के पास टुसू को विसर्जन किया गया।

इस शोभा यात्रा में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी संदर्भ पिंटू कुमार महतो ने टुसू पर्व को लेकर संक्षिप्त लोगो को बताया कि नए फसल होने के खुशहाली में गांव के सभी किसानों के द्वारा मनाया जाता है। धान के कुछ बाली को संरक्षण कर टुसू में लगाया जाता है और हर्षोल्लास से अगले वर्ष भी इसी तरह फसलों अनाज का उत्पादन हो यह प्राकृतिक से प्रार्थना कर आशा और विश्वास के साथ मांग करती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी, उलगड़ा पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, तेनुघाट मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, समिति के अध्यक्ष लुटन महतो, संरक्षण राजू महतो, देवेंद्र कुमार महतो, सुरेश महतो, शशि महतो, सूरज यादव, जगदीश महतो, लाला यादव, भास्कर यादव, मुरली महतो, अमित महतो, चंद्र शेखर यादव, अवध किशोर महतो, प्रभाकर महतो, शशिभूषण महतो सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
