Home » News Update » जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न प्रखंडों में जल सेवा आकलन को लेकर समुदाय स्तर पर चर्चा।

जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न प्रखंडों में जल सेवा आकलन को लेकर समुदाय स्तर पर चर्चा।

बोकारो: जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता एवं सेवाओं के आकलन को लेकर लगातार समुदाय स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को गोमिया प्रखंड के कोदवा टांड़ पंचायत में मुखिया जी की उपस्थिति में जल सेवा आकलन को लेकर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने जलापूर्ति की स्थिति, नियमितता एवं समस्याओं पर अपने अनुभव साझा किए।

इसी क्रम में जारिडीह प्रखंड के बंधडीह नॉर्थ वीडब्ल्यूएससी के साथ भी जल सेवा आकलन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडब्ल्यूएससी सदस्यों ने जलापूर्ति योजना के संचालन, रख-रखाव एवं समुदाय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

वहीं, चंदनकियारी प्रखंड के अंतर्गत बनसटोडा एवं बोदमा पंचायतों के वीडब्ल्यूएससी सदस्यों के साथ भी जल जीवन मिशन के तहत जल सेवा आकलन विषय पर संवाद किया गया। बैठक में सुरक्षित, स्वच्छ एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त नवाडीह प्रखंड के सहरिया गांव में भी जल सेवा आकलन के तहत समुदाय स्तर पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ समाधान एवं भविष्य की जरूरतों पर भी अपने सुझाव रखे।

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य जल जीवन मिशन को प्रभावी बनाते हुए ग्रामीणों को नियमित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है। समुदाय की सहभागिता से प्राप्त सुझावों के आधार पर जल सेवाओं में सुधार की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal