Home » News Update » विश्व आर्थिक मंच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान

विश्व आर्थिक मंच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान

WEF में पहली बार किसी आदिवासी निर्वाचित नेता की ऐतिहासिक उपस्थिति, झारखंड के लिए गर्व का क्षण

दावोस / स्विट्ज़रलैंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लिया। झारखण्ड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए तथा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूप WEF के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखण्ड राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें WEF कांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेष WEF कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है। यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है। आज इसी WEF कांग्रेस सेंटर में अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों श्री शैलेश और श्री अनूप ने WEF अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि WEF झारखण्ड राज्य के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा WEF अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखण्ड की स्पष्ट विकास-दृष्टि, गंभीरता तथा वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।

इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई कि झारखण्ड दावोस में WEF की टीम के साथ निरंतर संवाद और प्राथमिकताओं के सामंजस्य के माध्यम से अपने संबंधों को और सुदृढ़ कर रहा है। बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, रेज़िलिएंट एवं समावेशी समाज, तथा जलवायु कार्रवाई एवं ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

WEF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को WEF साइट भ्रमण का आमंत्रण दिया तथा यह भी बताया कि WEF अध्यक्ष झारखण्ड के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं।

यह सम्मान और संवाद वैश्विक मंच पर झारखण्ड की बढ़ती पहचान को दर्शाता है तथा समावेशी, सतत और भविष्य-दृष्टि से प्रेरित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal