Home » News Update » विस्थापित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने CCL CMD नीलेंदु कुमार सिंह से की मुलाकात, विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा

विस्थापित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने CCL CMD नीलेंदु कुमार सिंह से की मुलाकात, विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा

मो शहबान

चतरा: झारखंड सरकार के प्राप्त दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा के नेतृत्व में विस्थापित मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्नीलेंदु कुमार सिंह से उनके रांची कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की।

इस बैठक में कोयला मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम से जुड़े विस्थापितों के लंबित मुद्दों, जैसे भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा, रोजगार के अवसर और अन्य पुनर्वास संबंधी मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री फागू बेसरा के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में चतरा लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी कारी नौशाद आलम, इक़बाल हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह मुलाकात विस्थापित परिवारों के हितों को लेकर चल रही लंबी मांगों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। CCL प्रबंधन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस निर्णय और कार्रवाई होगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal