Home » News Update » पराक्रम दिवस व सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस पर पथ संचलन निकाला गया।

पराक्रम दिवस व सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस पर पथ संचलन निकाला गया।

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को पराक्रम दिवस व सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस पर पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन विद्यालय से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस विद्यालय में समाप्त हुआ। इस मौके पर मार्ग में भैया-बहन भारत माता की जय,वंदे मातरम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे।पथ संचलन की अगुवाई घोष दल के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि नेताजी का जीवन दर्शन मातृभूमि के लिए त्याग एवं संघर्ष का अप्रतिम उदाहरण है।नेताजी चारित्रिक रूप से क्रांतिकारी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।कहा कि हमारा इतिहास वीरों की शौर्य गाथा से भरा पड़ा है और हमें उनसे प्रेरित होने की आवश्यकता है। पथ संचलन में आचार्य-दीदी एवं बच्चे उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal